Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्‍तरकाशी के बाद अब टिहरी में तनाव, मुस्लिम व्यापारियों से कहा- 'दुकान...

उत्‍तरकाशी के बाद अब टिहरी में तनाव, मुस्लिम व्यापारियों से कहा- ‘दुकान खाली करो’, 12 को होगी बैठक

नैनबाग: उत्‍तरकाशी के पुरोला में उपजे विवाद से टिहरी के नैनबाग में भी आक्रोश है। वजह यह कि नैनबाग में भी पूर्व में इस तरह के मामले प्रकाश में आए हैं। इसको देखते हुए व्यापार मंडल व हिंदू युवा वाहिनी ने मुस्लिम व्यापारियों को 15 दिन में दुकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया है।

इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया। इसको लेकर व्यापार मंडल और हिंदू युवा वाहिनी ने 12 जून को बैठक आयोजित की है। इस मसले पर तीन जून को व्यापारियों ने बाजार बंद रखने के साथ प्रदर्शन भी किया था।

12 जून को बुलाई गई बैठक
वर्ष 2021 में नैनबाग में कंप्यूटर कोचिंग सेंटर में काम करने वाले मुस्लिम युवक ने स्थानीय लड़की को प्रेम जाल में फंसा लिया था। इसको लेकर आक्रोश बढ़ने पर चार मुस्लिम व्यापारी दुकान छोड़कर चले गए थे, लेकिन मामला शांत होने पर वह फिर से लौट आए।

इससे पहले हेयर सैलून चलाने वाले युवक ने स्थानीय लड़की को प्रेम जाल में फंसाया था। इस मामले में दोनों पक्षों में काफी नोकझोंक हुई थी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश तोमर ने बताया कि इसी को लेकर 12 जून को बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय पर दुकानें खाली न होने पर रणनीति बनाई जाएगी।

पुरोला से सामान समेटकर गए 10 मुस्लिम व्यापारी
वहीं पुरोला में हिंदू संगठनों की तरफ से 15 जून से पहले दुकान खाली करने का अल्टीमेटम दिए जाने के बाद अब तक पुरोला से 10 मुस्लिम व्यापारी सामान समेटकर जा चुके हैं। इनमें नौ व्यापारियों ने स्वेच्छा से, जबकि एक ने मकान मालिक के कहने पर दुकान खाली की।

दुकान खाली करने वालों में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं। दो अन्य व्यापारी भी दुकान खाली करने की तैयारी में हैं। इस बीच कस्बे में मुस्लिम व्यापारियों की दुकानें खुलवाने को लेकर पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में बैठक हुई, लेकिन इस पर सहमति नहीं बन पाई। इस घटना को लेकर जिले में कई जगह तनाव की स्थिति है।

नैनबाग में भी मुस्लिम व्यापारियों को 15 दिन में दुकान खाली करने की चेतावनी दी गई है। भटवाड़ी में व्यापारियों ने दोपहर 12 बजे तक बाजार बंद रखा और जुलूस निकालने के बाद तहसील में प्रदर्शन किया। इन घटनाक्रमों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन का शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पक्षों के साथ बैठकों का क्रम जारी है।

बडकोट में एक व्यापारी ने छोड़ी दुकान, दूसरे को नोटिस
पुरोला की घटना के बाद बडकोट में एक मकान मालिक ने दुकान खाली करवाने को लेकर मुस्लिम व्यापारी को नोटिस दिया है। मुस्लिम व्यापरी की रजाई गद्दे की दुकान है। इसके अलावा बृहस्पतिवार को बडकोट में नाई की दुकान संचालित करने वाले एक मुस्लिम व्यापारी सामान समेटकर देहरादून चले गया है। बीते सप्ताह बडकोट में भी मुस्लिम व्यापारियों के विरुद्ध स्थानीय व्यापारियों व हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्त्ताओं में भारी आक्रोश दिखा था। यहां जुलूस ने मुस्लिम व्यापारियों की दुकानों पर लगे बोर्ड भी तोड़े थे तथा दुकानों के शटर पर क्रॉस का चिन्ह भी लगाया था।

लव जिहाद सीमांत बाजार भटवाड़ी में निकाला जुलूस
पुरोला में नाबालिग को भगाने की घटना और लव जिहाद के विरुद्ध सीमांत ब्लाक मुख्यालय भटवाड़ी बाजार गुरुवार को दोपहर 12 बजे तक बंद रहा। इसके साथ ही व्यापारियों ने जुलूस निकाला और तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन किया। जहां तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला का ज्ञापन भेजा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments