Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डऋषिकेश- गंगोत्री राजमार्ग पर डोबन तोक के पास खाई में गिरी कार,...

ऋषिकेश- गंगोत्री राजमार्ग पर डोबन तोक के पास खाई में गिरी कार, तीन की मौत

टिहरी। टिहरी तहसील कंडीसौड़ के ऋषिकेश- गंगोत्री राजमार्ग पर डोबन तोक के पास रविवार शाम एक कार खाई में गिर गई। कार सवार दो लोग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल हुए एक व्‍यक्ति ने अस्‍पताल में दम तोड़ दिया।

रविवार को कार सवार ऋषिकेश से उत्तरकाशी जा रहे थे। शाम के वक्‍त यह हादसा हुआ। कार सवार  अजय कुमार सागर (उम्र 34) और संतोष कुमार (उम्र35) निवासी जवाहर नगर बरेली उत्तर प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं, घायल ललित कुमार (उम्र49) जवाहर नगर बरेली उत्‍तर प्रदेश को निजी वाहन से चिन्यालीसौड़ अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां देर शाम को ललित की भी मौत हो गई।  पुलिस के मुताबिक कार में तीन ही लोग सवार थे। हादसा किस कारण से हुआ,  इस बारे में पता नहीं चल पाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments