Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 94 पर कुंजापुरी के पास पहाड़ी से एक...

ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 94 पर कुंजापुरी के पास पहाड़ी से एक भारी भरकम पत्थर मैक्स गाड़ी पर जा गिरा चालक की मौके पर ही मौत,चार अन्य घायल

ऋषिकेश- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 94 कुंजापुरी के पास एक मैक्स वाहन पर पहाडी से भारी भरकम पत्थर मैक्स वाहन पर आ गिरा जिससे वाहन के प्रच्छके उड़ गए वाहन में चालक सहित एक ही परिवार के 4 अन्य लोग भी सवार थे।
इस दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई है जबकि घायलों को 108 सेवा द्वारा सुमन चिकित्सालय नरेंद्र नगर भेजा गया है जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर एम्स भेजा गया है
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 7:50 बजे, तहसील नरेन्द्र नगर में 01 मैक्स वाहन UK07 TA 3244 जो रायवाला से घनसाली की ओर जा रहा था कुंजापुरी के समीप पहाड़ से पत्थर गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इस दुर्घटना में वाहन चालक सुनील भट्ट की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि एक ही परिवार के चार अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए

जबकि नीलम देवी पत्नी विजय प्रसाद , उम्र 30 वर्ष, अनुष्का पुत्री विजय प्रसाद, उम्र 9 वर्ष, आरुषि पुत्री विजय प्रसाद, उम्र 10 वर्ष, आरव पुत्र विजय प्रसाद, उम्र 5 वर्ष हाल निवासी प्रतीत नगर, रायवाला घायल हो गए। इनमें सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments