Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकांग्रेस सरकार में डोबरा चांठी पुल बनाने के लिए किए विशेष प्रयास,...

कांग्रेस सरकार में डोबरा चांठी पुल बनाने के लिए किए विशेष प्रयास, काला पानी की सजा से मिलेगी मुक्ति: हरीश रावत

टिहरी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार में डोबरा चांठी पुल बनाने के लिए विशेष प्रयास किए के बाद अब प्रताप नगर की जनता को काला पानी की सजा से मुक्ति मिलेगी। उन्‍होंने यह बात  डोबरा चांठी पुल के पास भोमेश्वर महादेव के प्रांगण में कोंग्रेस की ओर से आयोजित नागरिक अभिनदंन समारोह कार्यक्रम में कही।

कार्यक्रम में प्रताप नगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि हरीश रावत की कांग्रेस सरकार में डोबरा चांठी पुल के लिए अंतरराष्ट्रीय टेंडर किए गए जिस दक्षिण कोरिया की योसिन कंपनी ने डोबरा पुल का डिजाइन बनाया और अब पुल बनकर तैयार हो गया है। कांग्रेस ने ही पुल बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग लिया। आज प्रताप नगर की जनता की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का नागरिक अभिनंदन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि डोबरा चांठी पुल बनने के बाद प्रताप नगर में विकास की गंगा बहेगी और पर्यटन के लिहाज से भी डोबरा चांठी पुल अंतरराष्‍ट्रीय मानचित्र पर जगह बनाएगा। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, विजयपाल सजवाण, कई कांग्रेसी नेता कार्यक्रम में मौजूद हैं। इस दौरान स्वर्गीय फूल सिंह बिष्ट की पत्नी प्रभा बिष्ट का प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण कांग्रेस में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments