Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचमियाला-बूढ़ा केदार मोटर मार्ग पर ऋषिकेश जा रहा बोलेरो वाहन खाई में...

चमियाला-बूढ़ा केदार मोटर मार्ग पर ऋषिकेश जा रहा बोलेरो वाहन खाई में गिरा, 14 लोग थे सवार

टिहरी : चमियाला – बूढ़ा केदार मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन में चालक सहित 14 लोग सवार थे।

जानकारी के मुताबिक पिलवा के पास बिनक्खाल से ऋषिकेश जा रहे बोलेरो वाहन (गाड़ी न0 यूके 14टीए 1379) अनियंत्रित होकर करीब 80 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

वाहन में चालक सहित 14 लोग सवार थे, जिसमें चार बच्चे, सात महिलाएं और दो पुरुष सवार थे। सभी को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलेस्वर में लाया गया है। सभी लोग खतरे से बाहर बताएं जा रहे हैं।

जबकि घटना के बाद से चालक प्रकाश लाल फरार चल रहा है। थाना अध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने बताया कि सभी बच्चों और चार अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया है। जबकि पांच अन्य का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments