Saturday, March 7, 2026
Homeटिहरीटिहरीः अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, पांच की मौत, दो घायल

टिहरीः अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, पांच की मौत, दो घायल


मसूरी। मसूरी से करीब 40 किमी. दूर नैनबाग-विकासनगर मार्ग पर एक कार (संख्या यूके 07 एबी 6429) अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और उसके परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब सात बजे टिहरी जनपद के नैनबाग में अगलाड़ पुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। यहां पास में यमुना नदी भी है।

Tragic accident at Tehri in photos


कार में सात लोग सवार थे। पांच मृतकों के अलावा हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि यहां से घायलों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश पहुंचाया जाएगा। हादसे की सूचना पुलिस को बूराराम निवासी लाखामंडल ने दी। जिसके बाद हादसे का पता लगा और पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया कि वाहन देहरादून से लाखामंडल जा रहा था।

मृतक और घायलों के नाम
हादसे में मृतकः
बाबूराम गौड़ पुत्र स्व. बुद्धीराम
दर्शनी देवी पत्नी बाबूराम गौड़
हैप्पी गौड़ पुत्र बाबूराम गौड़
रीना पुत्री पत्नी तिलक राम
शानू पुत्री तिलक राम (सभी निवासी लाखामंडल)

हादसे में घायलः
अकुंश गौड़ पुत्र महिमानंद गौड़
बबीता पत्नी विशंबर (दोनों निवासी लाखामंडल)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments