Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधटिहरीः पारिवारिक कारणों से दंपती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

टिहरीः पारिवारिक कारणों से दंपती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नई टिहरी। जाखणीधार क्षेत्र के गेंवली गांव में किराए पर रहने वाले श्रमिक ने अपनी पत्नी सहित फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह गेंवली गांव निवासी धर्म सिंह ने भागीरथीपुरम पुलिस चैकी को सूचना दी कि उसके किराएदार ने अपनी पत्नी सहित फांसी लगा ली है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों शवों को नीचे उतारा। चैकी प्रभारी मनवर सिंह नेगी ने बताया कि मृतकों की पहचान रोशन सिंह (30 वर्ष) और उसकी पत्नी सोना देवी (28 वर्ष) के रूप में हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक रोशन सिंह मूल रुप से पडियार गांव देवप्रयाग का रहने वाला था और जाखणीधार क्षेत्र में सड़क के काम में मजदूरी करता था।

पारिवारिक कारणों से दोनों दंपती परेशान रहते थे। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। दोनों के परिजनों को सूचित किया गया है, लेकिन अभी तक कोई नहीं आया है। दोनों शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखे गए हैं। वहीं दूसरी घटना में चंबा के ठेलारी गांव निवासी अनिता देवी (45 वर्ष) ने घर के पास पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments