Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डटिहरीः बारातियों की कार खाई में गिरी, तीन की मौत एक घायल

टिहरीः बारातियों की कार खाई में गिरी, तीन की मौत एक घायल

टिहरी। टिहरी गढ़वाल जिले के भिलंगना ब्लॉक में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। दुर्घटना में वाहन सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक शख्स घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सभी लोग शादी में जा रहे थे।

दरअसल, भिलंगना ब्लॉक के बूढ़ाकेदार क्षेत्र में मरवाड़ी गांव रोड पर बरात में जा रहे लोगों की ऑल्टो कार मंगलवार दोपहर लगभग पौने तीन बजे अनियंत्रित होकर बालगंगा नदी किनारे गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया है। मृतकों में मोहन लाल, सोहन लाल, राम लाल शामिल हैं। यह सभी लोग भेटी गांव से कोट गांव शादी में जा रहे थे।

चैथे घायल व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेवश्वर में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक कार सड़क से लगभग डेढ़ सौ मीटर नीचे गिरी है। हादसे की खबर सुनते ही भेटी गांव में मातम पसर गया। सूचना मिलने पर एडीएम शिवचरण द्विवेदी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments