Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डटिहरी: घर के बरामदे में आ धमका गुलदार, कुत्‍ते को बनाया शिकार,...

टिहरी: घर के बरामदे में आ धमका गुलदार, कुत्‍ते को बनाया शिकार, लेकिन संघर्ष में हुआ अधमरा

टिहरी : उत्‍तराखंड में अक्‍सर गुलदार के हमले की बात सामने आती है। पहाड़ों पर गुलदार आतंक का पर्याय बना रहता है। इसी क्रम में टिहरी घनसाली में गुलदार एक घर में घुस गया और पालतू कुत्‍ते अपना शिकार बना लिया। इस दौरान कुत्‍ते और गुलदार में संघर्ष हुआ, जिसमें गुलदार भी अधमरा हो गया।

मामला सोमवार सुबह लगभग 4 बजे का है। टिहरी के गैस गोदाम के पास सामने आया। यहां एक घर के बरामदे में घुसे गुलदार और पालतू कुत्ते के बीच संघर्ष में कुत्ते की मौत हो गई, जबकि गुलदार भी अधमरा हो गया है। घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल गुलदार को ट्रेंकुलाइज किया गया। गुलदार को बेहोश कर पिंजरे में कैद किया जाएगा और जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments