Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधटिहरी जिले के नरेंद्रनगर में 8 वर्षीय बच्ची के साथ हुई हैवानियत,आरोपी...

टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में 8 वर्षीय बच्ची के साथ हुई हैवानियत,आरोपी गिरफ्तार

टिहरी जिले के नरेंद्रनगर थाना अंतर्गत एक हैवानियत का मामला सामने आया है। टिहरी जिले के नरेंद्रनगर के पास एक गांव में रहने वाले 45 वर्षीय मजदूर ने 8 वर्षीय मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया।

रोती बिलखती मासूम ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद मासूम की माँ ने नरेंद्रनगर थाने को इसकी सूचना दी पुलिस ने मासूम के बयान लेने के बाद मेडिकल परीक्षण कराया। रिपोर्ट में मासूम के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी मजदूर को पुलिस ने न्यायालय में पेस किया जहां न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है
एसएसपी टिहरी तृप्ति भट्ट ने बताया कि आरोपी की पहचान प्रमोद कुमार मूल निवासी जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। मासूम की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। बताया आरोपी को ग्रिफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है जहां न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया है
आरोपी नरेंद्र नगर थाना अंतर्गत पीड़ित के गांव में दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। शाम के समय मजदूर मासूम को बहला-फुसलाकर मजदूर खेत में ले गया। जहां मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। बता दें कि मासूम के साथ हुई इस हैवानियत से ग्रामीणों में गुस्सा भी है। ग्रामीणों का कहना है कि पड़ोसी राज्यों के लोग दिहाड़ी मजदूरी के बहाने उत्तराखंड के कई इलाकों में बस चुके हैं। जिनके मंसूबे क्या है इसकी जानकारी रखना बड़ा मुश्किल है। ग्रामीणों ने पुलिस से बाहर से आए लोगों का सत्यापन करने की मांग फिर से की है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments