Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डटिहरी जिले में तीन एसीएमओ स्तर के अधिकारी कोरोना पॉजिटिव

टिहरी जिले में तीन एसीएमओ स्तर के अधिकारी कोरोना पॉजिटिव

टिहरी। टिहरी जिले में तीन एसीएमओ स्तर के अधिकारियों के कोरोना पॉजिटिव आने से विभाग में अफरा तफरी की स्थिति है। एसीएमओ डा. मनोज वर्मा, डा. एलडी सेमवाल और डा. दीपा रुबाली की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद वह होम आइसोलेशन में चले गए हैं। डा. वर्मा देहरादून के एक अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। तीन बड़े अधिकारियों के पॉजिटिव आने के बाद कोरोना कार्यों पर भी असर पड़ सकता है। हालांकि, विभाग कह रहा है कि काम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सीएमओ डा. सुमन आर्य ने बताया कि तीन अधिकारियों के पॉजिटिव आने के बाद काम पर थोड़ा असर तो पड़ेगा, लेकिन वह वैकल्पिक व्यवस्थांए बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस समय सबसे बड़ी चुनौती है कि कोरोना कार्यों पर कोई असर नहीं पड़े और सभी काम चलते रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments