Saturday, March 7, 2026
Homeटिहरीटिहरी झील किनारे होगा ‘रैबार’ सम्मेलन, जुटेंगी एनएसए अजीत डोभाल और जनरल...

टिहरी झील किनारे होगा ‘रैबार’ सम्मेलन, जुटेंगी एनएसए अजीत डोभाल और जनरल बिपिन रावत समेत कई हस्तियां

टिहरी झील

टिहरी । रैबार-2 आवा आपुण घौर से प्रदेश सरकार टिहरी झील को विश्वस्तर पर नए साहसिक पर्यटन स्थल की पहचान दिलाने की कवायद में जुट गई है। रैबार के माध्यम से देश की महान हस्तियां तीन नवंबर को टिहरी में पर्यटन विकास और स्वरोजगार का संदेश देंगे।ऐसा पहली बार होगा, जब देश की नामी-गिरामी हस्तियां टिहरी झील किनारे कोटीकालोनी में एक साथ मंच साझा करेंगे। जिला प्रशासन रैबार सम्मेलन के सफल आयोजनकी तैयारियों में जुट गया है।

42 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली टिहरी झील को नया साहसिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर प्रदेश सरकार का विशेष फोकस रहा है। 16 मई 2018 को भी टिहरी झील के ऊपर फ्लोटिंग मरीना में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने कैबिनेट बैठक कर झील को नया पर्यटक डेस्टिनेशन बनाने की कवायद की थी।

राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में तीन नवंबर को कोटी कालोनी में हो रहे रैबार-2 आवा आपुण घौर कार्यक्रम को लेकर टिहरी बांध की झील एक बार फिर चर्चाओं में है। उत्तराखंड सरकार की पहल पर रैबार-2 में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ख्यातिप्राप्त उत्तराखंड की महान हस्तियां एक मंच पर राज्य के भविष्य के बारे में चर्चा करेंगे।

राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने पर होगा मंथन

टिहरी झील किनारे कोटी कालोनी की साहसिक खेल अकादमी में उत्तराखंड की दिशा और दशा पर राजनैतिक, सैन्य और सामाजिक क्षेत्र की बड़ी हस्तियां एक साथ जुटेंगी। राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने की योजनाओं पर मंथन करेंगे।

रैबार कार्यक्रम में प्रशासन ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, पूर्व डीजीएमओ लेफ्टिनेंट अनिल भट्ट, प्रधानमंत्री के सचिव भास्कर खुल्बे, एयर इंडिया के अध्यक्ष और एमडी अश्विनी लोहानी, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक, रॉ के पूर्व प्रमुख अनिल धस्माना और हंस फाउंडेशन की माता मंगला को न्योता दिया है। ये सभी हस्तियां उत्तराखंड से ही हैं जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में देश-दुनिया में राज्य का नाम रोशन किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments