Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेवप्रयाग में स्विट्जरलैंड की तरह स्विस सिटी बनाएगा हिंदुजा ग्रुप

देवप्रयाग में स्विट्जरलैंड की तरह स्विस सिटी बनाएगा हिंदुजा ग्रुप

हिंदुजा ग्रुप देवप्रयाग में स्विट्जरलैंड की तरह स्विस सिटी बनाना चाहता है। हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन पीपी हिंदुजा ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को यह आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वैदिक स्कूल की स्थापना के साथ हिंदुजा ग्रुप बीटल्स आश्रम की देखरेख में सहयोग देना चाहता है।

बृहस्पतिवार को ग्रुप के चेयरमैन पी पी हिंदुजा ने मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पर भेंट की। इस दौरान राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। वहीं, मुख्यमंत्री के अनुरोध पर पीपी हिंदुजा ने प्रदेश में वैदिक स्कूल की स्थापना व हिंदुजा अस्पताल मुंबई के सहयोग से प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास में सहयोग का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि ग्रुप परमार्थ निकेतन के समीप स्थित राजकीय विद्यालय तथा बीटल्स आश्रम के रख रखाव में सहयोगी बनेगा। साथ ही उन्होंने इंडस बैंक के सहयोग से कोऑपरेटिव बैंकों को बैंकिंग तकनीकी उपलब्ध कराने में सहयोग का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार केएस पंवार, अजय हिंदुजा, अशोक लीलैंड के डीके सिंह आदि उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments