Sunday, March 8, 2026
Homeटिहरीपूर्व मंत्री दिनेश धनै कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेट

पूर्व मंत्री दिनेश धनै कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेट

टिहरी| उत्तराखंड जनएकता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री दिनेश धनै कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि ‘मेरा कुछ दिन से स्वास्थ्य खराब चल रहा था, जिसके कारण मैंने 10 अगस्त से खुद को होम आइसोलेट कर दिया था। अब कोविड-19 जांच करवाने पर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल मैं स्वास्थ्य विभाग के नियमों और निर्देशों का पालन कर रहा हूं।’

टिहरी एसडीएम पीआर चौहान ने भी पूर्व मंत्री के कोरोना को पाजिटिव होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फिलहाल उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। जरूरत पड़ी तो उन्हें कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments