Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभर्ती घोटले को लेकर आक्रोश: मंत्री प्रेमचंद्र के काफिले को दिखाए काले...

भर्ती घोटले को लेकर आक्रोश: मंत्री प्रेमचंद्र के काफिले को दिखाए काले झंडे, हिरासत में लिए कांग्रेस कार्यकर्ता

टिहरी पहुंचे वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के काफिले को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के भी धक्का-मुक्की हुई। पुलिस के समझाने पर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन नहीं रोका तो सभी को हिरासत में ले लिया गया।

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन सहित कई सरकारी कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने टिहरी पंहुचे प्रदेश के वित्त, शहरी विकास और जिले के प्रभारी मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल को टिहरी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। प्रदेश में भर्ती घोटालों से गुस्साए कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और थाने ले गए।

काले झंडे दिखाकर विरोध करने वालों में कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल,अल्पसंख्यक विभाग के कोऑर्डिनेटरआशा रावत, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हरिओम भट्ट, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नवीन सेमवाल, छात्र नेत्री तनीषा रावत, छात्र नेता अमन राणा, शुभम आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments