Saturday, March 7, 2026
Homeटिहरीटिहरी झील महोत्सव का शुभारंभ

टिहरी झील महोत्सव का शुभारंभ


टिहरी। टिहरी झील महोत्सव की शुरुआत हो र्गइ है। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि टिहरी झील बहता हुआ सोना है। यहां नया पर्यटन शहर बसाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि टिहरी झील एकेडमी का नाम अब एवरेस्ट विजेता दिनेश सिंह रावत के नाम पर रखे जाने की घोषणा की।

टिहरी झील महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। महोत्सव 25 से 27 फरवरी तक चलेगा। कार्यक्रम में सात राज्यों के कलाकार प्रस्तुति देंगे। वहीं, 200 साधक योगा का प्रदर्शन भी करेंगे। कार्यक्रम में एयरो और वाटर स्पोट्र्स का प्रदर्शन भी किया जायेगा।

वहीं, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि टिहरी झील बहता हुआ सोना है जो भविष्य में टिहरी और प्रदेश की तस्वीर बदल देगा। उन्होंने कहा कि टिहरी झील के आसपास नया पर्यटन शहर बसाने की योजना बनाई गई है। यहां पर मास्टर प्लान से नया शहर बसाया जाएगा। इस अवसर पर ऋषिकेश के परमार्थ आश्रम के स्वामी चिदानंद मुनि महाराज की टीम ने गंगा स्वछता का संदेश देती प्रस्तुति भी दी। वही पंजाब, आसाम, गुजरात, राजस्थान के कलाकारों ने प्रस्तुति दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments