Saturday, March 7, 2026
Homeटिहरीनाला धसना बना वाहनों के लिए खतरा

नाला धसना बना वाहनों के लिए खतरा

टिहरी।  छाम-मैंडखाल मोटर मार्ग पर रमोलसारी-ढरोगी के बीच नाला धंसने से वाहनों को खतरा उत्पन्न हो गया है। इसको जल्द ठीक नहीं किया गया तो कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकता है। छाम-मैंडखाल मोटरमार्ग पर सड़क के बीचों बीच नाला धंसने से वाहनों को खतरा बना हुआ है।

यहां पर वाहनों के आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नाला अंदर से पूरी तरह खोखला हो गया है। नाला तीन दिन पूर्व धंस गया था लेकिन अभी तक भरा नहीं है। नया नाला बनने से पूर्व तत्काल भरान व सुरक्षा उपाय करना आवश्यक है। कभी भी यह दुर्घटना का कारण बन सकता है। सिगल लेन मार्ग होने के कारण भारी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की पूरी संभावना है लेकिन अभी तक इसे दुरूस्त नहीं किया गया है।

लोनिवि के सहायक अभियंता किशोर कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में इसके लिए तत्काल सुरक्षा उपाय के लिए अवर अभियंता को निर्देशित कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments