Saturday, March 7, 2026
Homeटिहरीचोरो ने मन्दिर से चुराये चांदी के छत्र और घंटियां

चोरो ने मन्दिर से चुराये चांदी के छत्र और घंटियां

टिहरी।    देवप्रयाग ब्लाक के जामणीखाल क्षेत्र स्थित प्राचीन भल्डियाना शिवालय में चोरो ने धावा बोलकर लाखों के चांदी के छत्र और पीतल की घंटियों पर हाथ साफ कर दिया।

ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व विभाग और सीवि पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया गया कि आधी रात के समय चोरों ने किसी समय मंदिर में धावा बोला। चोर इस प्राचीन चंद्रेश्वर मंदिर से करीब 50 चांदी के छत्र, 350 से अधिक पीतल के घंटे और घंटिया ले गए। मंदिर के निकट रहने वाले साधु को जब सुबह चोरी का पता चला तो उन्होंने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।

ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी हिंडोलाखाल महावीर रावत, उपराजस्व निरीक्षक केएस राणा मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी महावीर रावत ने बताया कि वारदात के संबंध में सेवादारो सहित क्षेत्र में कबाड़ का धंधा करनेवालों से भी पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments