Saturday, March 7, 2026
Homeटिहरीघनसाली मोटर मार्ग पर सड़क से नीचे गिरी मारूति कार, एक की...

घनसाली मोटर मार्ग पर सड़क से नीचे गिरी मारूति कार, एक की मौत तीन घायल


टिहरी। टिहरी घनसाली मोटर मार्ग पर एक मारुति कार सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और तीन महिला घायल हो गई हैं।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह गडोलिया के पास एक मारुति 800 यूए 07 एफ 1117 सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन (महिला) घायल व एक महिला की मौके पर मौत हो गई है।

बताया गया कि कार में पांच लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 के माध्यम से घायलों को पीएचसी नंदगाव ले जाया गया। अभी कार सवारों के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments