Saturday, March 7, 2026
Homeटिहरीटिहरी; खाई में गिरी सेंट्रो, छह लोगों की मौत की आशंका, 10...

टिहरी; खाई में गिरी सेंट्रो, छह लोगों की मौत की आशंका, 10 लोग थे संवार


टिहरी। उत्तराखंड के नई टिहरी में सेंट्रो खाई में गिर गई। जानकारी के मुताबिक देहरादून सुवाखोली मोटर मार्ग पर मोरियाणा टॉप के पास यह हादसा हुआ है। हादसे में चार बच्चों और दो महिलाओं की मौत की आशंका है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है। बताया जा रहा है कि वाहन में 10 लोग सवार थे।

वाहन में छह बच्चे, दो महिला, दो पुरुष सवार बताए जा रहे हैं। तीन बच्चों के शव खाई से निकाले जाने की सूचना है। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। 108 की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

वहीं आज सुबह लगभग छह बजे थाना चकराता में कोरवा के पास लैंड स्लाइड होने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया। एसडीआरएफ की टीम द्वारा पेड़ और मलबा हटाकर मार्ग सुचारू किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments