Saturday, March 7, 2026
Homeटिहरीटिहरी में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी मैक्स, तीन की मौत, छह...

टिहरी में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी मैक्स, तीन की मौत, छह लोग घायल

खाई में गिरी कार

टिहरी। मंगलवार दोपहर उत्तराखंड के टिहरी के घनसाली में एक मैक्स कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतक सभी लोग केपार्स, पट्टी बासर, तहसील बालगंगा (घनसाली) के रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार, सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। वहीं घायलों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं तीनों शवों को जिला पुलिस को सुपुर्द भी कर दिया गया है।

मृतकों के नाम:
1-सौकीन सिंह, पुत्र विशन सिंह उम्र 46 वर्ष
2-सबल लाल, पुत्र गंगा दास उम्र 55 वर्ष
3- बीरबल, पुत्र अबल सिंह उम्र 47 वर्ष

घायलों की सूची:
1 नीरज कठैत पुत्र धनवीर सिंह, उम्र 22 वर्ष लगभग, निवासी सेम बासर(ड्राइवर)
2- संतोष पुत्र राजेन्द्र सिंह, उम्र 18 वर्ष, निवासी केपार्ष, पट्टी बासर, तहसील बालगंगा
3- नीरज पुत्र प्रकाश, उम्र 22 वर्ष
4- विजयपाल पुत्र दिनेश सिंह, उम्र 17 वर्ष
5- प्रदीप लाल पुत्र शांतिलाल, उम्र 24
6- उमेश सिंह पुत्र नामालूम, 30 वर्ष लगभग, निवासी उपरोक्त और पूजा पुत्री प्यारे लाल।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments