Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरयात्रियों से भरे टैंपों ट्रेवलर पर बोल्डर गिरने छह की मौत

यात्रियों से भरे टैंपों ट्रेवलर पर बोल्डर गिरने छह की मौत


टिहरी। संवाददाता। टिहरी जिले के देवप्रयाग में पंजाब के यात्रियों से भरे टैंपो ट्रेवलर के ऊपर पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर गिर गया। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

हादसा शनिवार करीब ढाई बजे हुआ है। बताया जा रहा है कि मोहाली(चंडीगढ़) के यात्रियों से भरा टैंपो ट्रैवलर हेमकुंड दर्शनों को जा रहा था। जैसे ही वाहन ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन धारा के पास पहुंचा, तो अचानक पहाड़ी से एक बोल्डर वाहन के ऊपर गिर गया, जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। वाहन में कुल दस लोग सवार थे, जिसमें से पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेते हुए पांच घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी (देवप्रयाग) में भर्ती कराया। यहां एक अन्य घायल यात्री ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि अभी मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments