Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधस्कूल शिक्षक की काली करतूत से मासूम का जीवन तवाह; 15 वर्ष...

स्कूल शिक्षक की काली करतूत से मासूम का जीवन तवाह; 15 वर्ष में माँ बनी पीडि़ता अपनी बच्ची को देखना तक नहीं चाहती

टिहरी (संवाददाता) : टिहरी गढ़वाल के एक स्कूल शिक्षक 10वीं की छात्रा के साथ रेप कर उसे गर्भवती कर दिया।पिछले हफ्ते 15 वर्षीय पीडि़ता ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन वह इस हादसे से इतनी दुखी है कि अपनी बच्ची को देखना तक नहीं चाहती और उसे खुद से दूर करना चाहती है। बताते चलें की यह मामला नैनबाग इंटर कालेज का है।

सोमवार को नवजात बच्ची को डीएनए टेस्ट के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह मामला सितंबर का है, जब पीडि़ता के परिजन देहरादून के एक अस्पताल में पीडि़ता को इलाज के लिए लाए थे। पीडि़ता ने अपने परिजनों को बीमार होने की बात कही थी और इलाज में पता चला कि वह सात महीने की गर्भवती थी। मामला सामने आने के बाद पीडि़ता ने इतिहास के शिक्षक प्रवेश कुमार पर रेप का आरोप लगाया था। पीडि़ता ने बताया था कि आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।

पीडि़ता के पिता ने कहा कि मेरी बेटी अभी खुद बहुत छोटी है। वह 10वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी करना चाहती थी, लेकिन अब उसे उसका मातृत्व धर्म निभाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। हमारे मन में नवजात बच्ची के लिए कोई भावना नहीं है और हम बस उसे दूर करना चाहते हैं। हमने उसका कोई नाम भी नहीं रखा है।

इस बीच पुलिस ने 57 वर्षीय आरोपी को रेप करने के मामले में गिरफ्तार किया और वह 27 सितंबर से जेल में बंद है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नवजात बच्ची के डीएनए टेस्ट से आरोपी के खिलाफ सख्त केस बनाने में मदद मिलेगी। एसओ मनोज नेगी ने बताया डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आने में तीन महीने लगेंगे जिसके बाद हमें इस केस में ज्यादा मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments