Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरशादी में शराब परोसने पर लगेगा आर्थिक दंड

शादी में शराब परोसने पर लगेगा आर्थिक दंड

 

टिहरी। संवाददाता। जौनपुर नैनबाग के पट्टी लालूर के ग्राम पंचायत देवन में अब शादी में शराब नहीं परोसी जाएगी। यदि कोई इसका उल्लंघन करता है तो उस पर 50 हजार रुपये के आर्थिक दंड के साथ ही सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। गांव की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।

बुधबार को पट्टी लालूर के ग्राम पंचायत देवन के ग्रामीणों की सामूहिक महापंचायत आयोजित कि गई। शादियों में शराब परोसना परंपरा बन गई है। इससे उन लोगों पर बोझ पड़ रहा है। जोकि शराब परोसने में सक्षम नहीं है। इसके साथ शराब के कारण शादी या आयोजनों में झगड़े बढ़ रहे हैं।

निर्णय लिया गया कि शादी व अन्य त्योहारों में अब शराब नहीं परोसी जाएगी। गांव में जो व्यक्ति शराब परोसेगा उस पर 50 हजार का अर्थदंड लगाया जाएगा। साथ ही सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। शादी के बाद काम करने वालों के लिए दी जाने वाले दावत भी नहीं होगी।

यह भी निर्णय लिया गया कि शादी में काम करने वाले लोगों को दी जाने वाली अगले दिन की दावत नहीं दी जाएगी। शादी में देर रात तक डीजे नहीं बजेगा। बैठक में शांति सिंह मलियालए राय सिंहए बचन सिंहए सरदार सिंहए कुंदन सिंहए भोपाल सिंहए सेवक दासए हुकम सिंहए मुन्ना सिंह पंवारए भरत सिंहए सिया सिंहए विनोद सिंहए प्रेम सिंहए मोहन सिंहए प्रदीप सिंहए महिपाल सिंहए भोला सिंह आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments