Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरशनिवार और रविवार को कैम्‍पटी फाल और मुनिकीरेती में भारी वाहन प्रतिबंधित,...

शनिवार और रविवार को कैम्‍पटी फाल और मुनिकीरेती में भारी वाहन प्रतिबंधित, सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक पाबंदी

टिहरी : पर्यटन सीजन एवं चारधाम यात्रा के चलते इन दिनों कैम्‍पटी और ऋषिकेश के मुनिकीरेती क्षेत्र में वाहनों का दबाव बढ़ गया है। जिसे देखते हुए अब टिहरी जिले में स्थित पर्यटक स्‍थल कैम्‍पटी फाल और मुनिकीरेती तपोवन में भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

जाम की समस्या से निपटने के लिए किया गया फैसला

अब यहां शनिवार और रविवार को सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर पाबंदी रहेगी। जिलाधिकारी इवा श्रीवास्तव ने बताया कि जाम की समस्या से निपटने के लिए यह फैसला किया गया है। कैम्‍पटी फाल में बड़े वाहनों के संचालन के कारण भारी जाम लग रहा था। इसलिए यह कदम उठाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments