Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डSSP टिहरी की ट्रू नॉट रिपोर्ट पॉजिटिव, सीएम समेत कई बड़े...

SSP टिहरी की ट्रू नॉट रिपोर्ट पॉजिटिव, सीएम समेत कई बड़े नेताओं के साथ कार्यक्रम में थीं शामिल

टिहरी। टिहरी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट की ट्रू नॉट मशीन में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद कल उनके संपर्क में आई जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव आइसोलेशन में चली गई हैं। सीएमओ डॉ. सुमन आर्य ने बताया कि एसएसपी तृप्ति भट का आरटीपीसीआर सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया है। बीते रोज घनसाली में विधायक शक्ति लाल शाह के गांव में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी मौजूद थीं। इस दौरान वहां पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अलावा कृषि मंत्र मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक धन सिंह नेगी जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण आदि मौजूद थे। स्वास्थ्य विभाग एसएसपी की कॉन्टेक्ट लिस्ट बनाने में जुटा है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments