Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डऋषिकेश-बदरीनाथ हाइवे तोताघाटी के पास मलबा आने से बंद

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाइवे तोताघाटी के पास मलबा आने से बंद

टिहरी। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह करीब दस बजे तोताघाटी के पास मलबा आने के कारण राजमार्ग करीब एक घंटे से बाधित है। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई है। आवागमन बाधित होने से क्षेत्रवासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

तोताघाटी के पास बाधित राजमार्ग को खोलने के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई है। बताया जा रहा है कि आधे घंटे बाद मार्ग खोल दिया जाएगा। आपको बता दें कि बीते दिन हुई बारिश और बर्फबारी के चलते सिद्धपीठ सुरकंडा मंदिर के साथ ही आस-पास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो रखी है। आपूर्ति को सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments