Saturday, March 7, 2026
Homeटिहरीखाड़ी-गजा मार्ग पर अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, एक की मौत,...

खाड़ी-गजा मार्ग पर अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, एक की मौत, छह घायल


टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। खाड़ी-गजा मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार छह लोग घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार एक टाटा सूमो(ना07जब2395) टिहरी की तरफ जा रही थी। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क से 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में सुनील सकलानी, पुत्र आरपी सकलानी निवासी हेंवली सकलाना गांव की मौत हो गई।

वहीं, मदन सिंह(32) पुत्र शूरवीर सिंह निवासी फलसारी, प्रीतम सिंह उम्र 15 वर्ष पुत्र राजेश सिंह निवासी अदवाणी, महेंद्र सिंह पुत्र वीर सिंह निसासी अदवाणी, सावित्री देवी 40 वर्ष पत्नी देवेंद्र प्रसाद निवासी बैरोला, दीवान सिंह उम्र 62 वर्ष पुत्र रतन सिंह गांव कोट और संजय सिंह उम्र 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों का मृतक को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments