Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डटिहरी: खाई में गिरा बोलेरो वाहन, एक कि मौत दो घायल

टिहरी: खाई में गिरा बोलेरो वाहन, एक कि मौत दो घायल

टिहरी। टिहरी के घनसाली-चमियाला मोटर मार्ग पर कांगडा के समीप एक बोलेरो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। दो अन्य लोग घायल हो गए हैं।

घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में भर्ती किया गया है। दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। बोलेरो संख्या: यूके 09 टीए 0111 मंगलवार रात को चमियाला से कांगड़ा बुकिंग में जा रही थी।

कांगड़ा के समीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग-50 मीटर खाई में जा गिरा। घायलों को 108 के माध्यम से सीएचसी बेलेश्वर पहुंचाया गया, जहां एक घायल को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किया गया।

नाम व पता: 

विनोद सिंह पुत्र सावन सिंह उम्र-40 वर्ष (मृतक) ग्राम कांगडा तहसील बालगंगा
शिवराज सिंह पुत्र उमेद सिंह उम्र-30 वर्ष (घायल), ग्राम चमियाला तहसील बालगंगा
वासु पुत्र प्रेम सिंह, उम्र-19 वर्ष (घायल) ग्राम चमियाला तहसील बालगंगा

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments