Sunday, March 8, 2026
Homeटिहरीटिहरी जिले की 18 ग्रामीण सड़कें बंद

टिहरी जिले की 18 ग्रामीण सड़कें बंद

टिहरी । बीती रात को नई टिहरी में हुई झमाझम बारिश से 18 ग्रामीण मार्ग बाधित हो गए। लोगों को पैदल ही दूरी तय करनी पड़ रही है।

बारिश के कारण आगराखाल-कुसरेला, शिवपुरी-तिमली, नरेंद्रनगर-नीर, सल्डोगी-कसमोली, रामपुर-श्यामपुर, रामपुर-श्यामपुर-दनसाड़ा, अदवाणी-ओडाडा, गजा-तमियार, डांडाचली-कैंच्छु, बादशाहीथौल-सौंदकोटी, गजा-माणदा, सिल्काखाल-सरक्याड़ा, चचकंडा-सोनी, तेगड-आछरीकुंड, गहड़-पल्यापाटन, खोलाधार-पंयाकोटी, कोटी गुसाईंयों की-गरकोट-पलेठी, खतवाड़ा बैंड-रिंगोली मल्ली मार्ग बंद हुए है।

इस बाबत लोनिवि के अधीक्षण अभियंता एनपी सिंह ने बताया कि मलबा और बोल्डर गिरने से सड़के बंद हुई है। 24 सड़कें बाधित हो गई थी, जिसमें से छह पर आवागमन शुरू कर दिया गया है। 18 सड़कें बंद चल रही है। मलबा साफ करने के लिए जेसीबी लगाई गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments