Sunday, March 8, 2026
Homeटिहरीटिहरी झील में गिरा वाहन, एक युवती का शव बरामद, तीन लापता

टिहरी झील में गिरा वाहन, एक युवती का शव बरामद, तीन लापता

टिहरी। देहरादून से वाया टिहरी होते हुए रूदप्रयाग के ऊखीमठ जा रही एक कार नई टिहरी-बीपुरम मोटर मार्ग पर जीरो प्वॉइंट के पास टिहरी झील में समा गई। बताया जा रहा है कि वाहन में चार लोग सवार थे।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दीक्षा रावत (23) पुत्री युद्धवीर सिंह रावत निवासी ग्राम मोली ऊखीमठ का शव बरामद कर लिया है। अन्य तीन लापता लोगों की तलाश की जा रही है। वहीं वाहन का भी कुछ पता नहीं चला है। राहत बचाव अभियान जारी है।
बता दें कि देहरादून से मंगलवार रात 10 बजे एक कार रुद्रप्रयाग के लिए निकली थी। जिसकी लोकेशन नहीं मिल रही थी।

बुधवार शाम को टिहरी पुलिस को सूचना मिली थी, पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो टिहरी झील जीरो बेंड के पास पैराफिट टूटा मिला और कुछ बैग मिले। गुरुवार की सुबह राहत बचाव कार्य शुरू किया गया।

पुलिस के अनुसार मंगलवार रात दस बजे मयूर विहार सहस्रधारा रोड से अभिषेक रावत, बहन दीक्षा, आशु के साथ ग्राम मौली ऊखीमठ रुद्रप्रयाग के लिए निकले थे। कार अवतार सिंह चला रहा था। बुधवार सुबह जानकारी मिली कि यह लोग अभी तक गांव नहीं पहुंचे हैं। उनके मोबाइल भी बंद आ रहे हैं।

सूचना पर थाना रायपुर पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई। मामले की जांच चौकी प्रभारी मयूर विहार राजेंद्र कुमार को दी गई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments