Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डटिहरी : लामरीधार में ढोल सागर का शंखनाद, पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने...

टिहरी : लामरीधार में ढोल सागर का शंखनाद, पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने दी प्रस्तुति

नई टिहरी। ढोल वितरण कार्यक्रम लामरीधार स्टेडियम में शुकवार को ढोल सागर का शंखनाद हुआ। उत्तराखंड के जागर सम्राट एवं पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने कार्यक्रम में जागर और गढ़वाली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। शुक्रवार को जाखणीधार ब्लाक के लामरीधार स्टेडियम में जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण और टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में 37 ढोल वादकों को ढोल दमाऊ वितरित किया गया। कार्यक्रम में विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि हमारी संस्कृति में देवी देवताओं का आह्वान ढोल वादक ढोल बजाकर करते हैं। आज हमारी संस्कृति को बचाने की जरूरत है। इसलिए उन्होंने ढोल वादकों को ढोल वितरित करने की सोची। इस कार्य के लिए उन्होंने जागर सम्राट एवं पद्मश्री प्रीतम भरतवाण को बताया तो वह भी तुरंत तैयार हो गए।

पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने इस अवसर पर कहा कि ये बेहद अद्भुत कार्यक्रम है। निजी स्तर पर विधायक ने यह कार्यक्रम संस्कृति बचाने के लिए बेहतर कार्य किया है। इस समय मैं दुनिया की 18 विश्वविद्यालय में ढोल विधा पर काम कर रहा हूं। लगभग साढ़े चार हजार छात्र मेरे साथ ढोल पर शोध कार्य कर रहे हैं। पूरी दुनिया में हमारी संस्कृति को फैलाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम जरूरी हैं।

इस अवसर पर प्रीतम भरतवाण ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम में प्रीतम भरतवाण ढोल सागर की प्रस्तुति भी देंगे। प्रमुख सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, दुग्ध संघ अध्यक्ष जगदंबा बैलवाल, अनिता कंडियाल, रविन्द्र सेमवाल, भूपेंद्र चौहान, नरेश नेगी, महाजन पंवार आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments