Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डटिहरीः अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, एक की मौत, एक घायल

टिहरीः अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, एक की मौत, एक घायल

नई टिहरी । नई टिहरी में थौलधार ब्लाक के नगुण-भवान- सुवाखोली मोटर मार्ग पर बीती रात को नागराजाधार नामक तोक के पास एक कार खाई में गिर गई। दुर्घटना शुक्रवार रात 10ः30 बजे हुई है।

दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया। स्विफ्ट कार संख्या यूके 10 जे 9977 अनियंत्रित होकर 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में दो लोग सवार थे, जो देहरादून से उत्तरकाशी जा रहे थे। घायल को स्थानीय ग्रामीणों  द्वारा रेस्क्यू कर सड़क पर लाया गया तथा पटवारी द्वारा 108 के माध्यम से सीएचसी छाम, कण्डीसौड़ भेजा गया।

राजस्व उपनिरीक्षक रविंद्र राणा ने बताया कि कार दुर्घटना में अतोल चंद रमोला पुत्र जगत चंद उम्र 57 वर्ष निवासी ज्ञानसू उत्तरकाशी की मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल नवीन देव थपलियाल पुत्र अमर देव उम्र 37 वर्ष निवासी ज्ञानसू को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर जौलीग्रांट रेफर किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडीसौड में रखा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments