Saturday, October 24, 2026
Homeटिहरीनई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत...

नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग सुरक्षित

नई टिहरी। टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तकनीकी खराबी के चलते एक हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। हेलीकॉप्टर देहरादून के सहस्रधारा से गुप्तकाशी-केदारनाथ की ओर जा रहा था। राहत की बात यह रही कि हेलीकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी छह लोग सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार, ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का सामना करने लगा। स्थिति को देखते हुए पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में आपातकालीन लैंडिंग की।

तकनीकी खराबी दूर होने के बाद दोबारा भरी उड़ान

हेलीकॉप्टर की अचानक लैंडिंग से स्टेडियम में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। तकनीकी खराबी दूर किए जाने के बाद हेलीकॉप्टर ने करीब 30 से 35 मिनट बाद दोबारा उड़ान भरी।

घटना के दौरान हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित रही। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आपातकालीन लैंडिंग की वजह तकनीकी खराबी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments