Tuesday, June 9, 2026
Homeटिहरीनरेंद्रनगर पालिका चुनाव: सात वार्डों में मतदान जारी, सभासद प्रत्याशियों की किस्मत...

नरेंद्रनगर पालिका चुनाव: सात वार्डों में मतदान जारी, सभासद प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में कैद

नई टिहरी। नरेंद्रनगर नगर पालिका परिषद के सामान्य निर्वाचन के तहत मंगलवार को सात वार्डों में सभासद पद के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी रही। सुबह आठ बजे से शुरू हुए मतदान में मतदाता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी और पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह गुसाईं का नामांकन पत्र निरस्त होने के बाद अध्यक्ष पद पर चुनाव की स्थिति समाप्त हो गई थी।

अब नगर पालिका के सात वार्डों में सभासद पद के लिए मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। वार्ड नंबर एक किनवानी में कांग्रेस की रजनी, भाजपा की ममता और उक्रांद की कल्पना मैदान में हैं। वार्ड नंबर दो वंदेमातरम में कांग्रेस की आभा पंवार और भाजपा के प्रकाश चंद के बीच मुकाबला है।

वार्ड नंबर तीन बाजार लाइन में निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद और भाजपा के सचिन सिंह भंडारी आमने-सामने हैं। वार्ड नंबर चार सिविल लाइन में कांग्रेस के रवि और भाजपा की शैला गुसाईं चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं वार्ड नंबर पांच सुमन चिकित्सालय परिसर में कांग्रेस की रजनी और भाजपा की पुष्पा राणा के बीच टक्कर है।

वार्ड नंबर छह बकरियाणा में कांग्रेस की रेखा देवी और भाजपा की विनिता चुनाव मैदान में हैं, जबकि वार्ड नंबर सात क्लर्क क्वार्टर में भाजपा के साकेत बिजल्वाण और कांग्रेस के जितेंद्र के बीच मुकाबला हो रहा है।

नगर पालिका के सातों वार्डों में कुल 3596 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 1623 महिला और 1973 पुरुष मतदाता शामिल हैं। सभी वार्डों की मतगणना 11 जून को संपन्न होगी, जिसके बाद सभासद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सामने आएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments