Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज घनसाली में, जनसभा में भरेंगे चुनावी हुंकार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज घनसाली में, जनसभा में भरेंगे चुनावी हुंकार

टिहरी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शुक्रवार को उत्तराखंड पहुंचेंगे। वह टिहरी जिले के घनसाली में जनसभा को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी क्रम में इन दिनों उत्तराखंड में केंद्रीय नेताओं को जमावड़ा लग रहा है।

12 को रामनगर में रहेंगे राजनाथ सिंह
वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 फरवरी को रामनगर में भाजपा प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। एमपी कॉलेज मैदान में चुनावी रैली की तैयारियां की जा रही हैं। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और अन्य वरिष्ठ पार्टी नेता भी रैली को संबोधित करेंगे।

भाजपा मीडिया प्रभारी गणेश रावत ने बताया कि पार्टी ने रैली का संयोजक भगीरथ लाल चौधरी और सह संयोजक नरेंद्र शर्मा को बनाया है। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। तीनों मंडलों में पदाधिकारियों ने रैली को भव्य बनाने को जनसंपर्क शुरू कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments