Thursday, September 10, 2026
Homeटिहरीसुरकंडा रोपवे में फंसे पर्यटकों का हुआ रेस्क्यू, मॉक ड्रिल में परखी...

सुरकंडा रोपवे में फंसे पर्यटकों का हुआ रेस्क्यू, मॉक ड्रिल में परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां

नई टिहरी। सुरकंडा रोपवे कद्दूखाल में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान रोपवे में तकनीकी खराबी के कारण पर्यटकों के फंसे होने की सूचना दी गई, जिसके बाद विभिन्न रेस्क्यू टीमों ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

मॉक ड्रिल के दौरान रोपवे की रेस्क्यू टीम ने एक पर्यटक को सुरक्षित बाहर निकाला। दूसरे पर्यटक का एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया। तीसरे पर्यटक को आईटीबीपी और एनडीआरएफ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, अंतिम पर्यटक मिथुन दास को भी सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।

रेस्क्यू के दौरान घबराहट के कारण मिथुन दास को सांस लेने में परेशानी हुई। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे प्राथमिक उपचार दिया, जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ ले जाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे मॉक ड्रिल के दौरान मौके पर मौजूद रही।

मॉक ड्रिल का उद्देश्य रोपवे में आपात स्थिति उत्पन्न होने पर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, त्वरित रेस्क्यू, चिकित्सा सहायता और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखना रहा।

मौके पर एसडीएम धनोल्टी अंशुल भट्ट, जिला पर्यटन अधिकारी एसएस राणा, स्वास्थ्य विभाग की डॉ. दिविता, तहसीलदार मोहम्मद शादाब समेत बीडीओ जौनपुर, एआरटीओ टिहरी, होमगार्ड, राजस्व विभाग और पीडब्ल्यूडी थत्यूड़ की टीमें मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments