Sunday, March 8, 2026
Homeऊधमसिंहनगरआपसी रंजिश में बच्चों के अपहरण का मामला आया सामने

आपसी रंजिश में बच्चों के अपहरण का मामला आया सामने

ऊधमसिंहनगर । संवाददाता। उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले में आपसी रंजिश में बच्चों का अपहरण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

आपसी रंजिश रखते हुए एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी (छमपहीइवनत) के दो बच्चों का अपहरण कर लिया था। इसके बाद बच्चों को मेले में ले जाकर लावारिस छोड़ दिया था. बहरहाल, अपहृत बच्चों के परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र से मिले बच्चे
रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं आरोपी की निशानदेही पर अपहृत हुए दोनों बच्चों को रुद्रपुर पुलिस ने बरेली से सकुशल ढूंढ निकाला है।

बहेड़ी क्षेत्र से मिले बच्चे
इधर, गिरफ्तार किए गए आरोपी व्यक्ति के खिलाफ रुद्रपुर कोतवाली में पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भजे दिया है। मामले की जानकारी एसपी क्राइम प्रमोद कुमार ने दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments