Sunday, March 8, 2026
Homeऊधमसिंहनगरउत्तराखंडः कल आएंगी थाईलैंड की राजकुमारी, 18 बार आ चुकीं हैं भारत

उत्तराखंडः कल आएंगी थाईलैंड की राजकुमारी, 18 बार आ चुकीं हैं भारत

पंतनगर। उत्तराखंड के काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में निजी दौरे पर थाईलैंड के रॉयल फैमिली की राजकुमारी महाचक्री सिरिंधोर्न बृहस्पतिवार को पंतनगर पहुंचेंगी। राजकुमारी रुद्रपुर स्थित रेडिसन होटल के रॉयल सुईट में रात्रि प्रवास के बाद शुक्रवार को विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

थाईलैंड की चूलाचोमक्लाओ रॉयल मिलिट्री अकादमी में शिक्षक एवं संस्कृत, संगीत और एस्ट्रोनामी में गहरी रुचि रखने वाली राजकुमारी महाचक्री सिरिंधोर्न के तय कार्यक्रम के अनुसार वह दिल्ली से एयर इंडिया के विशेष विमान (एटीआर-72) से दोपहर बाद पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगी।

यहां करीब आधा घंटा रुकने के बाद राजकुमारी सर्किट हाउस काठगोदाम रवाना हो जाएंगी। काठगोदाम से रात्रिविश्राम के लिए देर रात रेडिसन होटल रुद्रपुर के लिए रवाना होंगी। अगले दिन शुक्रवार सुबह वह दिल्ली के लिए पंतनगर एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगी।

18 बार भारत यात्रा समेत पद्मभूषण से सम्मानित हो चुकी हैं राजकुमारी
शेड्यूल्ड प्रोग्राम आते ही डीएम ने संबंधित एसडीएम और सीओ को पत्र जारी कर राजकुमारी की अगवानी, विदाई, सुरक्षा, आरक्षण यातायात नियंत्रण आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने सहित एसएसपी को प्रोटोकाल नियमों और शासनादेशों में उल्लिखित प्रावधानों के अनुसार सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

राजकुमारी सिरिंधोर्न को भारत से विशेष लगाव है। वह 18 बार भारत के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर चुकीं हैं। कुमाऊं में यह उनकी पहली यात्रा होगी। राजकुमारी को भारत सरकार ने वर्ष 2017 में पद्मभूषण से सम्मानित किया था। इसके साथ ही उन्हें इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार, वर्ल्ड संस्कृत अवार्ड और रमन मैग्सेसे अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments