Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डऊधमसिंह नगर में कोरोना संक्रमित मिलने से सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा,...

ऊधमसिंह नगर में कोरोना संक्रमित मिलने से सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा, आवाजाही दिखी कम

देहरादून। उत्तराखंड में बुधवार को एक और कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया। अब प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 55 पहुंच गई है। वहीं इनमें से 36 मरीज ठीक हो चुके हैं। बता दें कि ऊधमसिंहनगर में पिछले करीब 26 दिनों से कोई भी कोरोना संक्रमित मामला सामने नहीं आया था। इसके चलते सरकार जल्द ही जिले को रेड जोन से ग्रीन जोन में शामिल करने वाली थी।

– बुधवार को ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में एक कोरोना संक्रमित मिलने के बाद आज सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शहर में आवाजाही बेहद कम दिखी। नगर का मोहल्ला राजीवनगर को सील कर दिया है। पुलिस बल तैनात रहेगा। बृहस्पतिवार को सुबह एएसपी राजेश भट्ट, एसडीएम एपी वाजपेई, सीओ दीपशिखा अग्रवाल, कोतवाल एनबी भट्ट ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच जायजा लिया। नगर पालिका प्रशासन ने मोहल्ले को सैनिटाइज किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments