Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डऊधमसिंह नगर में छात्र ने आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर डाली पोस्ट,...

ऊधमसिंह नगर में छात्र ने आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर डाली पोस्ट, दो लोगों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

किच्छा (ऊधमसिंह नगर) : दो युवकों के उत्पीड़न से परेशान बीकॉम के छात्र ने आत्महत्या कर ली। उसने मरने से पूर्व इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी वायरल कर दिया था। पुलिस इंस्टाग्राम की पोस्ट के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि उक्त दोनों लोगों से पूछताछ की जाएगी उसके बाद मामला स्पष्ट होगा।

19 वर्षीय वसीम कुरेशी निवासी वार्ड नं. 20 इंदिरानगर सिरोलीकला बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र था। गुरुवार तड़के वह अपने घर के सामने ही बनी गोशाला में जाकर कुंडे पर रस्सी का फंदा लगा लटक गया। नमाज पढ़ने के लिए जब स्वजन लगभग साढ़े पांच बजे उठे तो उनकी नजर गोशाला पर पड़ी। वहां वसीम को लटका देख उनके होश उड़ गए। वसीम को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलभट्टा पुलिस मौके पर पहुच गई।

इतनी देर में चचेरे भाई छोटू ने इंस्टाग्राम में जब वसीम का मरने से पहले बनाया वीडियो देखा तो सभी भौंचक रह गए। वीडियो में वसीम अपनी मौत के लिए शिकारपुर बाजपुर व रामपुर टांडा के दो युवकों पर उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगा अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहरा रहा है। पुलिस ने वसीम का मोबाइल कब्जे में ले लिया। एसओ विनोद जोशी ने बताया युवकों की तालाश में टीम भेज दी है। उनके सामने आने पर सब स्पष्ट हो जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments