Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डऊधमसिंह नगर में नाले में मिली युवक की लाश, शिनाख्त का प्रयास...

ऊधमसिंह नगर में नाले में मिली युवक की लाश, शिनाख्त का प्रयास कर रही पुलिस

रुद्रपुर : शुक्ला फार्म के पास नाले में युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। पहचान न होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 

सोमवार सुबह किच्छा रोड स्थित शुक्ला फार्म के पास एक नाले में एक 32 साल के युवक की लाश पड़ी हुई थी। यह देख वहां से गुजर रहे लोगों का जमावड़ा लग गया। इस पर किसी ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसएसआइ सतीश चंद्र कापड़ी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही आसपास मौजूद लोगों से मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसआइ सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि नाले में गिरने से उसकी मौत हुई है। मृतक के शरीर में किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं है। उसकी शिनाख्त के लिए ट्रांजिट कैंप, किच्छा, गदरपुर, पंतनगर थाना पुलिस से संपर्क कर लापता लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments