Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकांग्रेस शासित राज्यों में 20 रुपये महंगा है पेट्रोल : सीएम धामी

कांग्रेस शासित राज्यों में 20 रुपये महंगा है पेट्रोल : सीएम धामी

रुद्रपुर : उत्तराखंड सहित देश में जिन राज्यों में भाजपा का शासन है, वहां 20 रुपये पेट्रोल सस्ता है। राज्य अपना टैक्स कम कर दें तो पेट्रोलियम उत्पाद स्वाभाविक रूप से सस्ते हो जाएंगे। हम समान कानून संहिता लागू कर रहे हैं, जिसकी शुरुआत उत्तराखंड से हो रही है। प्रदेश चीन व नेपाल की सीमाओं से लगा हुआ है। यहां की संस्कृति बनी रहनी चाहिए।

प्रदेश में सत्यापन अभियान

प्रदेश में इन दिनों सत्यापान अभियान चल रहा है। कोई भी आवांछित तत्व देवभूमि की संस्कृति से छेड़छाड़ नहीं कर सकता। यह बात रुद्रपुर में सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही। साथ ही विस चुनाव की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया। 

धामी ने मांगी माफी

मंच पर पहुंचते ही धामी ने कहा कि राज्यों से कोविड को लेकर पीएम ने बातचीत की। इसके चलते ही तीन घंटे विलंब हुआ। आपके उत्साह देखकर मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। एक चुनाव हो गया इसके बाद अगला चुनाव और फिर चुनाव कराना है। एक के बाद एक काम करके बैठना नहीं है। हमारे कार्यकर्ता बंधु पूछते थे और कहते थे कि इस बार सरकार आना मुश्किल है। डिबेट में 10 से 15 सीट से अधिक आना मुश्किल बताया।

धारा 370 पर भी बोले

कश्मीर में दो संविधान, प्रधान चलता था, जिसे सरकार ने बदला। धारा 370 समाप्त पीएम मोदी ने किया। देश के अंदर हम समान कानून संहिता लागू कर रहे हैं, जिसकी शुरुआत उत्तराखंड से हो रही है। कोई किसी भी धर्म, समुदाय का हो कानून एक समान होगा। प्रदेश में सघन जांच का अभियान चल रहा है। राज्य को आसामाजिक तत्वों से सुरक्षित करना है। 

कांग्रेस पर परोक्ष निशाना

उत्तराखंड के लिए जो संकल्प लिए थे सब एक एक करके पूरा कर रहे हैं। लोग कहते हैं पेट्रोल डीजल महंगा है, जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है वहां पेट्रोल 20 रुपये महंगा है। साल भर में गरीब परिवारों को मुफ्त तीन सिलिंडर दिया जाएगा। जल्द ही इसमें घोषणा करूंगा।

काम का बखान

सभी पर्यावरण मित्रों को 500 कर दिया गया है। वृद्धा पेंशन एक परिवार के दोनो को दिया जाएगा, वृद्धा पेंशन आदि 1500 कर दिया गया है। नई सरकार के गठन होते ही भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शिता पूरी होगी। कहीं भी हो हर जगह अगर आपको कोई काम करवाने के लिए रिश्वत मांगी जा रही हो तो बस मोबाइल से 1064 डायल करें। कंप्लेन दर्ज हो जाएगी कार्रवाई भी होगी।

पीएम की तारीफ

पीएम के नेतृत्व में यहां के कार्यकर्ता के सहयोग से यहां की देवतुल्य जनता ने दो तिहाई बहुमत से विजय दिलाई। प्रचंड बहुमत की सरकार यहां की जनता ने बनाकर इतिहास बनाया है। यहां भी लोगों ने जिस परिश्रम से काम किया है सबको बधाई।

प्रचंड बहुमत से शिव अरोरा को जिताया है सबको शुभकामनाएं। पीएम के नेतृत्व में उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा उसपर हम पूरे मनोयोग से काम कर रहे हैं संकल्पित हैं।

राम मंदिर से लोगों को लुभाया

12 फरवरी 2022 को यहां एक संकल्प रखा था जैसे ही नई सरकार की सपथ लेते ही देश की सबसे बड़ी मांग अयोध्या में मंदिर बनाना चाहिए, यही कहते थे की राम लला आयेंगे मंदिर यहीं बनाएंगे और वही हुआ। मंदिर का निर्माण हो रहा है। मैं 21 सालो के बाद अयोध्या गया था, जबकि पहले भगवान राम टेंट में थे अब बहुत भव्य परिसर में भगवान राम हैं। दुनिया का सबसे बड़ा अध्यात्म केंद्र बनने जा रहा है।

इस मौके पर विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे, बलराज पासी, प्रदेश मंत्री राजेंद्र बिष्ट, उत्तम दत्ता, विवेक सक्सेना, पर वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, राजेश शुक्ला, राजीव साहा आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments