Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकिच्छा में बाइक सवार चाचा-भीतीेजे के ऊपर गिरा पेड़, भतीजे की मौत,...

किच्छा में बाइक सवार चाचा-भीतीेजे के ऊपर गिरा पेड़, भतीजे की मौत, चाचा की हालत गंभीर

किच्छा: ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा में चलती बाइक पर पेड़ गिरने से चालक की दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे में बाइक सवार चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।

बताया जा रहा है कि जो पेड़ गिरा है आग लगने के कारण उसकी जड़े काफी कमजोर हो गई थीं। यह संयाेग ही था कि जिस समय युवक चाचा के साथ बाइक पर सवार होकर गुजर रहा था, उसी समय पेड़ टूटकर उसके ऊपर गिर गया। युवक ने हेलमेट लगा रखा था, जो पेड़ के गिरने से चकनाचूर हो गया।

मो. उवेस उम्र 29 वर्ष पुत्र मो. हनीफ निवासी लहसोई बहेड़ी जनपद बरेली उत्तर प्रदेश अपने चाचा मो. रफीक की दवा लेने रुद्रपुर जा रहा था। खमरिया में खेत मे गेहूं की नरई में आग लगाने के बाद सड़क किनारे सूखे पेड़ ने भी आग पकड़ ली और उसकी जड़ सुलग गयी जिससे पेड़ की जड़ कमजोर होने के कारण गिर गया। जिस समय उवेस बाइक लेकर वहां पहुचा पेड़ सीधे उवेस के सिर पर गिरा और उसके हेलमेट के परखच्चे उड़ गए। उवेस का सिर फट गया।

सिर में गंभीर रूप से चोट लगने के कारण उवेस की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चाचा रफीक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुच गई। स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments