Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकिसानों की पुलिस से झड़प,किसान रैली में जा रहे भाजपा के मंत्री...

किसानों की पुलिस से झड़प,किसान रैली में जा रहे भाजपा के मंत्री के काफिले पर फेंकी गयी चूड़ियां,देखें वीडियो

जहां दिल्ली में किसान बिल के विरोध में 22 दिनों ने धरने पर हैं तो वहीं उधम सिंह नगर  में भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में सैकड़ों किसान गुरुद्वारा सिंह सभा में एकत्र हुए। जहां से किसान भाजपा द्वारा कृषि कानून के समर्थन में जिले भर से जा रहे बीजेपी समर्पित किसानों को अन्य किसानों के विरोध को झेलना पड़ा है। इतना ही नही बल्कि सूबे के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडये पर चूड़ियां फेंकी । रुद्रपुर में किसान बिल के समर्थन में केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सभा को संबोधित करते हुए बाद में रैली का आयोजन किया ।

रुद्रपुर में निकाली जा रही रैली के खिलाफ काले झंडे लेकर रुद्रपुर को रवाना हुए। किसानों के बड़ी संख्या में रुद्रपुर निकलने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और किसानों को रुद्रपुर जाने से रोकने का प्रयास किया। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच काफी धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। रुद्रपुर जाने से रोकने पर आक्रोशित किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर धरना प्रदर्शन कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान युवा किसान पुलिस के वाहनों को भी धक्का देते हुए नजर आए। मौके पर पहुंचे काशीपुर एएसपी राजेश भट्ट ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर किसानों को रुद्रपुर जाने की अनुमति दी। जिसके उपरांत भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया और रुद्रपुर में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का भरोसा दिया।

वही एएसपी राजेश भट्ट ने बताया कि रुद्रपुर जा रहे किसानों को पुलिस की एस्कॉर्ट के साथ गांधी पार्क तक भेजा गया है जिससे रैली निकाल रहे किसानों और आक्रोशित किसानों के बीच विवाद उत्पन्न ना हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments