Sunday, March 8, 2026
Homeऊधमसिंहनगरकुत्ते को पत्थर मारने पर हुआ बवाल, कइयों के सिर फूटे

कुत्ते को पत्थर मारने पर हुआ बवाल, कइयों के सिर फूटे

घायल महिला

रुद्रपुर । रुद्रपुर में एक कुत्ते को पत्थर मारने को लेकर उपजे विवाद में दो पक्षों में खूब लाठी डंडे चले। दोनों पक्षों से तीन महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए हैं।घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छतरपुर निवासी भूपेंद्र के मुताबिक उनका कुत्ता घर के बाहर घूम रहा था। इस दौरान पड़ोसियों ने उसे पत्थर मार दिया।

जिससे उनके कुत्ते का पैर टूट गया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें एक पक्ष के भूपेंद्र, किरण, सोनाली और दूसरे पक्ष के उर्मिला, सरिता, तेज प्रकाश व नितेश चोटिल हो गए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज कराया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments