Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डखटीमा में लोहे की राड से हमला कर युवक की हत्या, गांव...

खटीमा में लोहे की राड से हमला कर युवक की हत्या, गांव में दहशत

खटीमा : ऊधमसिंहनगर जिले के सुजिया महोलिया गांव में दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि एक ने दूसरे के ऊपर लोहे की राड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। जिससे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

खटीमा थाना क्षेत्र के सुजिया महोलिया गांव का 27 वर्षीय सावन सिंह पुत्र प्रकाश सिंह राणा बुधवार की रात करीब 11.30 बजे अपने कुछ साथियों के साथ गांव स्थित शिव मंदिर के समीप खड़ा होकर बातें कर रहा था। अचानक गांव की एक युवक वहां आ धमका। जो किसी बात को लेकर सावन सिंह ने झगड़ने लगा। इसी दौरान आरोपित युवक ने लोहे की राड से उसके सिर पर वार कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर गया। इससे गांव में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में उसे जिला उप चिकित्सालय लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परंतु रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को देर रात में मोर्चरी में रखवा दिया। गुरुवार की सुबह पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

मृतक मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार की आजीविका चलाता था। परिवार में उसकी पत्नी स्वाति, चार वर्षीय पुत्र शिवांश है। जिनका घटना के बाद से रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन भाई उमेद सिंह, श्रीचंद व राजन है।

पुलिस ने इस मामले में मृतक के पिता प्रकाश सिंह की तहरीर पर सुजिया महोलिया गांव के मगलेंदर सिंह के विरुद्घ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments