Monday, March 9, 2026
Homeअपराधगोली कांड का आरोपी आज कर सकता है सरेंडर?

गोली कांड का आरोपी आज कर सकता है सरेंडर?

रुद्रपुर। होली के दिन रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के बागवाला में मजदूर की बेटी को गोली मारने के फरार चल रहे आरोपी दीपक जैन अब कभी भी नाटकीय अंदाज में सरेंडर कर सकता है। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि सेटिंग गेटिंग का पूरा खेला खेल लिया गया है.. सूत्र बताते हैं कि आज बड़े ही नाटकीय ढंग से गोली कांड का आरोपी सरेंडर कर जाएगा,मासूम बच्ची को गोली मारने वाला आरोपी दीपक सेटिंग वेटिंग से कर सकता है सरेंडर, विश्वस्त सूत्रों की मानें तो एक कांग्रेस नेता और रिटायर अधिकारी इस मामले में पैरोकारी में जुटा है।आपको बता दें कि रुद्रपुर के व्यापारी जय चंद जैन के बेटे दीपक जैन ने 24 मार्च “होली”के दिन अपने फार्म हाउस में काम करने वाले एक मजदूर की नाबालिक 6 वर्षीय नाबालिक बच्ची को गोली मार दी थी वही इस पूरे घटनाक्रम के बाद से फरार चल रहे दीपक जैन के खिलाफ पुलिस एनबीडब्ल्यू से लेकर उसकी जमानत खारिज करने तक की कार्यवाही कर रही थी इसके साथ ही उसके घर की कुर्की करने की भी रुद्रपुर कोतवाली पुलिस कार्रवाई का दावा कर रही थी इसी बीच सूत्रों से आई खबर की माने तो अब एक पूर्व रिटायर पुलिस अधिकारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता के साथ हुई बैठकी व सेटिंग सेटिंग के बाद दीपक जैन कभी भी सरेंडर कर सकता है। वही सूत्र बताते हैं कि रुद्रपुर पुलिस उसके सभी ठिकानों पर लगातार छापेमारी करने में जुटी हुई है पुलिस सूत्रों के अनुसार जल्दी ही कुर्की की कार्यवाही भी की जाएगी… सवाल यही खड़ा होता है कि आखिर नेताजी और रिटायर अफसर किसके साथ गेटिंग सेटिंग कर रहे हैं?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments