Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधचोर ने एनआरआई के घर से उड़ाई लाइसेंसी रिवाल्वर

चोर ने एनआरआई के घर से उड़ाई लाइसेंसी रिवाल्वर

रुद्रपुर। रुद्रपुर में एनआरआई के घर को निशाना बना कर चोर घर से लाइसेंसी रिवाल्वर उड़ा ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बगवाड़ा रुद्रपुर निवासी गुरमेल सिंह पुत्र मान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा उसके मामा रगुविन्दर सिंह पुत्र भगवान सिंह का घर बगवाड़ा मे है वह पिछले काफी समय से कनाडा में रह रहे हैं। ऐसे में उनका यहां का घर बंद र‍हता है। आठ से 10 दिन के अंतराल वर घर की सफाई कराते हैं। 

नौ अप्रैल को जब वह मामा के घर गया तो उनके घर की खिड़की खुली थी और ग्रिल टूटी हुई है। जब वह घर के अंदर घुसा तो कमरे के गेट का कुंडा टूटा हुआ था। कमरे से मामा की लाइसेंसी रिवाल्वर गायब थी। चोर लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ वहां रखी विदेशी शराब व कंबल सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आस पास के सीसीटीवी खंगालने के साथ ही संदिग्धों की धर पकड़ शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments