Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनौ माह की बच्ची संग फंदे पर झूली विवाहिता, जांच में जुटी...

नौ माह की बच्ची संग फंदे पर झूली विवाहिता, जांच में जुटी पुलिस

रुद्रपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला अपनी नौ माह की बेटी संग फंदे पर झूल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नीचे उतार जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पति रिक्शा लेने के लिए गया था बाहर
मूल रूप से थाना तिलहर गांव सरेली जिला शाहजहांपुर निवासी मिथलेश कुमार यहां रेशमबाड़ी में अपने बड़े भाई मान सिंह के साथ रहता है। मिथिलेश के साथ उसकी 20 वर्षीय पत्नी सुनैना और नौ माह की बेटी हिमांशी भी रहती थी। बुधवार की सुबह मिथिलेश रिक्शा लेने के लिए घर से बाहर गया। बताया की करीब आधे घंटे बाद जब वापस आया तो अंदर से दरवाजा बंद था।

दुपट्टे के सहारे कुंडे से लटका मिला शव
किसी तरह शोर शराबा कर जब लोग इकट्ठा हुए तो दरवाजा तोड़ कर देखा तो होश उड़ गए। पत्नी सुनैना बेटी संग दुपट्टे के सहारे कुंडे से लटकी हुई थी। सूचना पर कोतवाल विक्रम राठौर, एसएसआइ केसी आर्य, चौकी प्रभारी रम्पुरा अर्जुन गिरी गोस्वामी पहुंचे। पुलिस ने स्वजन से जानकारी ली।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव का पंचनामा मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में भरा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों स्पष्ट पता लगेगा। रम्पुरा चौकी प्रभारी घटना की जांच कर रहे। मृतका के पति मिथलेश के अनुसार, उनकी पत्नी का दिमागी इलाज चल रहा था।

फोरेंसिक फील्ड यूनिट भी पहुंची
चौकी प्रभारी की सूचना पर घटना स्थल पर जांच पड़ताल के लिए फोरेंसिक फील्ड यूनिट भी पहुंची। यूनिट में शामिल कर्मियों ने जांच की। यूनिट में एसआई सतपाल रायपा, भूपेंद्र सिंह मर्तोलिया, यशपाल आर्य शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments